Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरगोली लगने से मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल

गोली लगने से मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल

रुद्रपुर। संवाददाता। रामपुरा में करवाचैथ की रात उस समय हड़कंप मच गया जब किसी ने पटाखों के साथ गोली चला दी, जो अचानक एक बच्ची को जा लगी। गोली लगने से घायल बच्ची का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने गन शाट से इन्कार किया है। पुलिस सत्यता कि जांच कर रही है।

रविवार को करवाचैथ के दौरान रमपुरा में लोग पटाखे फोड़ रहे थे। इसी बीच रमपुरा निवासी कशीश पुत्री अजय राठौर संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गई। इस पर परिजन उसे निजी असपताल ले गए। इसका पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया कि छररे नहीं मिले है। गन शाट से इंकार किया है। कोतवाल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments