Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरहाईवे पुनर्निर्माण को लेकर सीएम से मिले पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल

हाईवे पुनर्निर्माण को लेकर सीएम से मिले पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल

हाईवे पुनर्निर्माण को सीएम से मिले पूर्व विधायक

 

काशीपुर। पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि जसपुर के धर्मपुर चौराहे से लेकर सुल्तानपुर पट्टी तक का हाईवे जर्जर हाल में है। वर्तमान में इस मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जसपुर, काशीपुर के फोरलेन का निर्माण एनएचएआई करा रहा है। जसपुर से सुल्तानपुर पट्टी की लम्बाई 35 किमी है।

इस 35 किमी की दूरी में मात्र पांच किमी मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सिंघल ने बताया कि इस 35 किमी मार्ग का रखरखाव एनएचएआई करती है। फोरलेन निर्माण के बाद जर्जर 30 किमी मार्ग एनएच से राज्य सरकार को हस्तान्तरित हो जायेगा। ऐसे में इस मार्ग का निर्माण राज्य सरकार कराती है तो लगभग 30 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम खर्च आयेगी। सिंघल ने बताया कि उन्होंने सीएम से मांग की है कि जर्जर हाईवे के निर्माण को भारत सरकार से अनुरोध किया जाये। इससे निर्माण कार्य भी हो जायेगा। यहां सुरेंद्र सिंह, कीर्ति त्यागी, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments