Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरसड़क हादसे में एक की मौत एक घायल

सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल

काशीपुर। संवाददाता। सड़क हादसे में कुक की मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार उसका साथी वेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मालधन नंबर चार, रामनगर निवासी हीरा लाल (55) पुत्र फूनिराम रोडवेज स्थित अपनी रसोई ढाबे में करीब तीन वर्षों से कुक का काम करते थे। वहीं मालधन नंबर छह निवासी विनोद पुत्र राजेंद्र प्रसाद वेटर का काम करता है। हीरालाल का रोजाना बाइक से आना-जाना था। वहीं, विनोद तीन-चार दिन में उन्हीं के साथ बाइक से घर चला जाता था।

गत रात काम खत्म कर दोनों बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान रामनगर रोड स्थित रम्पुरा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन राहगीरों ने 108 एंबुलेंस सेवा से दोनों को एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया।

विनोद की हालत गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे रामनगर रोड स्थित एमपी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक घायल का आइसीयू वार्ड में इलाज कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार विनोद की हालत गंभीर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments