Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विजेंद्र शाह रुद्रपुर के कोतवाल बने, नौ...

पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विजेंद्र शाह रुद्रपुर के कोतवाल बने, नौ का हुआ तबादला

रुद्रपुर। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जिले के कोतवाली में तैनात छह निरीक्षक और तीन उप निरीक्षकों का तबादला किया है। इसमें पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विजेंद्र शाह को रुद्रपुर कोतवाल बनाया गया है। इसके अलावा रुद्रपुर कोतवाल एनएन पंत को एसआइटी में ट्रांसफर किया गया है।

एसआइटी में तैनात निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को पुलिस लाइन से कोतवाल सितारगंज, सितारगंज कोतवाल सलाउद्दीन को एसआइटी कार्यालय में तैनाती दी गई है। डीसीआरबी में तैनात निरीक्षक जीबी जोशी को कोतवाल काशीपुर और कोतवाल काशीपुर संजय पाठक को एसआइटी में तैनाती दी गई है। जबकि थानाध्यक्ष नानकमत्ता कमलेश भटट को एसओजी और एडीटीएफ प्रभारी बनाया गया है। किच्छा में तैनात एसएसआई योगेश कुमार को थानाध्यक्ष नानकमत्ता और एसओजी प्रभारी राजेश पांडे को एसएसआई किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments