Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरनाबालिग बेटी की जबरदस्ती शादी पर परिजनों सहित चार पर मुकदमा

नाबालिग बेटी की जबरदस्ती शादी पर परिजनों सहित चार पर मुकदमा

ऊधमसिंहनगर। संवाददाता। नाबालिग बेटी की जबरन शादी करने के मामले में पुलिस ने माता-पिता सहित चार पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। किशोरी की टीसी से उसकी असली उम्र का पता लगा। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

कुंडा स्थित गढ़ीनेगी गांव के आदर्श नगर निवासी रमेश सिंह ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी दस सितंबर को जबरन फिरोजपुर(उत्तरप्रदेश) के बबलू पुत्र स्व. रामचंद्र के साथ कर दी। हाल ही में किशोरी अपने ससुराल से प्रेमी संग फरार हो गई। किशोरी के प्रेमी ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। इस पर रमेश पुत्र छग्गन सिंह और उनकी पत्नी बैजयंती ने कुंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उनका दामाद बबलू भी अपनी मां ज्ञानवती के साथ पुलिस के पास पहुंच गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments