Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकपड़े की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ किया

कपड़े की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ किया

देहरादून। संवाददाता। घासमंडी क्षेत्र में रात चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर नकदी के साथ ही कीमती कपड़े चुरा लिए। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में पुलिस के प्रति भी रोष है।पालिका बाजार में हिना रेडीमेड गारमेंट के नाम से दुकान है। रात में चोर छत के रास्ते पालिका बाजार में घुसे। इसके बाद चोरों ने रेडीमेड गारमेंट की दुकान के ताले तोड़ दिए। इसके लिए लोहे की रॉड का प्रयोग किया गया।

दुकान से चोर नौ हजार रुपये की नकदी और 10 हजार रुपये कीमत के कपड़े, जैकेट, पेंट चोरी कर ले गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर दुकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने अन्य दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।इस घटना से लोगों में पुलिस के प्रति भी रोष है। उनका कहना है कि रात के समय नियमित गश्त नहीं हो रही। इससे चोरों के हौंसले बुलंद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments