देहरादून। संवाददाता। रामनगर से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 55310 से एक महिला की कटकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बाद में महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
रामनगर से मुरादाबाद को जाने वाली ट्रेन संख्या 55310 रविवार दोपहर 2रू30 बजे जैसे ही चामुंडा विहार स्थित रेलवे गेट 42-43 के बीच पहुंची तो ट्रेन से महिला की कटकर मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी ने इसकी सूचना कटोराताल पुलिस चैकी को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों ने बताया कि महिला भीख माग कर गुजर बसर करती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

