Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरखटीमा के राजीवनगर के एक घर में मिले उल्लू के पांच चूजे

खटीमा के राजीवनगर के एक घर में मिले उल्लू के पांच चूजे

खटीमा। संवाददाता। राजीवनगर के एक मकान में उल्लू के पांच चूजे मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने चूजों को ब्जे में ले लिया। जिसके बाद उन्हें रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।

राजीवनगर में स्थित मौर्या हाऊस में मकान के छज्जे के अंदर उल्लू ने अपना घौसला बना रखा था। जिसमें उसके चूजे रखे हुए देखे। इस सूचना से वहां हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग चूजे देखने के लिए वहां पहुंच गए। इस बीच वन कर्मियों को भी इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चूजों को अपने कब्जे में ले लिया। रेंजर बीएस बिष्ट ने बताया कि सभी चूजे स्वस्थ हैं। जिन्हें वन दरोगा संतोष सिंह व भैरव सिंह बिष्ट के साथ रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा जा रहा है। जहां उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद उन्हें नैनीताल चिड़ियाघर भेज दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments