Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड80 लाख की रंगदारी मांगकर डाक से भेजी गोली, लिखा-हमारे लिए इसकी...

80 लाख की रंगदारी मांगकर डाक से भेजी गोली, लिखा-हमारे लिए इसकी कीमत सिर्फ 200, तुम्हारे लिए कितनी सोच लो…

खटीमा: डिजिटल करेंसी में रंगदारी मांगने का पहला मामला सामने आया है। राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री को अज्ञात व्यक्ति ने डाक से पत्र भेजकर 3.5 बिटक्वाइन (करीब 80 लाख रुपये) की रंगदारी मांगी है। लिफाफे में उसने 32 बोर पिस्टल की एक गोली भेजकर धमकाते हुए लिखा है कि हमारे लिए गोली कीमत हमारे लिए महज दो सौ है, तुम्हारे लिए कितनी है खुद ही सोच लो।

परिवार को जान से मारने की धमकी

रंगदारी न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ रंगदारी के लिए धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। लोहियाहेड रोड निवासी देवेंद्र कुमार जुनेजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका राइस मिल का कारोबार है। 12 फरवरी को उन्हें उनकी फर्म के नाम से डाक द्वारा एक लिफाफा मिला। जिसके अंदर एक छोटी सी डिब्बी में 32 बोर पिस्टल का कारतूस व एक टाइप किया धमकी भरा पत्र था।

पुलिस कर रही जांच

पत्र मिलने के बाद डर की वजह की से उन्होंने पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि बिटक्वाइन में रंगदारी मांगने का यह पहला मामला सामने आया है। विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। पत्र में लिखा हमें हल्के में मत लेना रंगदारी मांगने वाले ने पत्र में लिखा है कि बात को सही तरीके से नहीं समझा तो याद रखना मौके सिर्फ चार हैं, तुम्हारे पास।

3.5 बिटक्वाइन की डिमांड

हम परिवार के किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते, लेकिन हमारी बात को हल्के में लिया तो हमें मजबूर होना पड़ेगा। अब भी पैसे से ज्यादा जरूरी हैं तो कंधों को मजबूत रखना, क्योंकि बच्चों की अर्थी का वजन बहुत ज्यादा होता है। 3.5 बिटक्वाइन की कीमत कोई बहुत ज्यादा नहीं है किसी भी जिंदगी के लिए। यह आखिरी मौका है, तुम्हारे पास। कोई भी हम तक पहुंच नहीं सकता मगर हम जब चाहें तुम्हारे पूरे परिवार तक पहुंच सकते हैं। हमारे ट्रस्ट वालेट में 25 फरवरी तक बिटक्वाइन देने का समय है।

रंगादारी मांगने वाले ने क्यों भेजा टाइप पत्र

रंगदारी मांगने वाले आरोपित ने टाइप किया हुआ पत्र भेजा है। माना जा रहा है कि ऐसा उसने हैंडराइटिंग पकड़ में आने से बचने के लिए किया होगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह हरकत किसी शातिर या करीबी की भी हो सकती है।

1 बिटक्वाइन की कीमत 23 लाख

भारतीय करेंसी में एक बिटक्वाइन की कीमत करीब 23 लाख बिटक्वाइन एक डिजिटल करेंसी है। इस पर किसी बैंक या सरकार का कंट्रोल नहीं होता है। इस आभासी मुद्रा को आनलाइन का कैश वर्जन भी माना जाता है। भारतीय करेंसी में एक बिटक्वाइन की कीमत 23 लाख रुपये से अधिक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments