Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधस्कूल फीस जमा कराने गया छात्र हुआ लापता

स्कूल फीस जमा कराने गया छात्र हुआ लापता

काशीपुर। संवाददाता। स्कूल की फीस जमा करने बैंक गया छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की मांग की।

थाना आइटीआइ क्षेत्र के श्यामपुरम कॉलोनी, कुआंखेड़ा निवासी रजत गोले (15) पुत्र चेतन स्वरुप ग्राम चैती स्थित तुलाराम राजाराम इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है। गत दोपहर वह स्कूल से घर लौटने के बाद करीब साढ़े तीन बजे बाजपुर रोड स्थित अर्बन कॉपरेटिव बैंक में स्कूल की फीस जमा करने गया था।

जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सगे-संबंधियों से पूछताछ की। छात्र का कोई पता नहीं लगा। इस पर पिता चेतन ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की मांग की। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments