Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरसेवानिवृत पोस्टमास्टर के घर चोरों ने बोला धावा

सेवानिवृत पोस्टमास्टर के घर चोरों ने बोला धावा

काशीपुर। संवाददाता। सेवानिवृत पोस्टमास्टर के बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया। जाते-जाते चोर घर के आंगन में करीब ढाई हजार रुपये भी बिखेर कर चले गए। आवास विकास निवासी एलआर यादव पोस्ट मास्टर के पद से रिटायर्ड हैं। घर में नीचे के तल पर बाजपुर पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल केके श्रीवास्तव रहते हैं। वहीं, यादव परिवार के साथ ऊपरी तल पर रहते हैं।

तबीयत खराब होने की वजह से गृह स्वामी करीब दस दिन पहले परिवार सहित दिल्ली इलाज कराने गए थे। गत दिवस किराएदार श्रीवास्तव भी घर में नहीं थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सब्बल से घर की चैनल के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद किराएदार के साथ ही मकान स्वामी के कमरों को खंगाल दिया। पड़ोसियों ने सुबह घर के ताले टूटे देख घटना की सूचना मकान स्वामी को दी।

इस पर मकान स्वामी ने रिश्तेदार को फोन कर घटना के बारे में बताया। साथ ही सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान मकान के आंगन में करीब ढाई हजार रुपये बिखरे मिले। पुलिस ने सामने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।

इसमें तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। हालांकि युवकों का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। मकान स्वामी भी दिल्ली से काशीपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मकान में कितने की चोरी हुई इसका पता उनके आने के बाद ही पता चल पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments