Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअपने ही घर से 75 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात...

अपने ही घर से 75 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात लेकर दो युवती लापता, स्वजनों ने लगाया ये आरोप

रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अलग-अलग जगह से दो युवती लापता हो गईं। वह अपने साथ 75 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवरात भी ले गई हैं। स्वजनों ने पीलीभीत और खीरी के दो युवकों पर उन्हें बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

50 हजार की नकदी ले गई युवती
ट्रांजिट कैंप निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार के साथ किराए में रहता है। उसकी 18 वर्षीय पुत्री आठ सितंबर की सुबह घर से 50 हजार की नकदी और अलमारी में रखी सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की कान कि झाले, एक जोड़ी चांदी के पायल ले गई। दोपहर तक जब पुत्री घर में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि उसकी पुत्री को पीलीभीत निवासी संजीव ले गया है। संजीव अपने जीजा के साथ वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैंप रहता है। पीड़ित ने पुलिस से पुत्री की बरामदगी की मांग की है।

काेचिंग क्लास जाने को निकली, घर नहीं लौटी
इधर, कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी व्यक्ति ने बताया कि सात सितंबर की सुबह उसकी 21 वर्षीय पुत्री आवास विकास में कोचिंग क्लास जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर तक जब वह घर नहीं आई तो उसके मोबाइल पर कॉल किया। मोबाइल बंद मिलने पर उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। बाद में पता चला कि उसकी पुत्री को ग्राम महमूदपुर खीरी यूपी निवासी ज्ञान सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल बहला फुसलाकर ले गया है। पुत्री अपने साथ घर से चार सोने की चूड़ी, सोने का गले का हार, सोने के कुंडल, नाक की नथ व 25 हजार की नकदी भी ले गई है।

पुलिस ने लगाई टीम
थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि दोनों युवतियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है, जल्द ही उन्हें बरामद कर आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments