Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधअवैध संबंध के चलते टुकटुक चालक की हत्या कर शव बहेड़ी में...

अवैध संबंध के चलते टुकटुक चालक की हत्या कर शव बहेड़ी में फेंका, दो गिरफ्तार

ऊधमसिंनगर। ऊधमसिंनगर जिले के किच्छा में टुकटुक चालक की हत्या कर शव बहेड़ी बरेली में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। उसका पोस्टमार्टम बरेली में कराया जाएगा। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

मुरारी आयु 21 वर्ष पुत्र राजा राम निवासी बालाजीपुरम पुलभट्टा टुकटुक चलाता है। 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे उसको दो लोग घर से धान लाने के लिए बुलाकर ले गए थे। उसके बाद से वह लापता था। घर न लौटने पर स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों लोगो को चिन्हित कर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने मुरारी की हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने देर रात दोनों की निशानदेही पर चैकी चुरेली डेम बहेड़ी बरेली पहुंच दिनपुर जाने वाले मार्ग पर गन्ने के खेत से बरामद कर लिया।

हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। आरोपितों के अनुसार मृतक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपितों ने अपने नाम धर्मेंद्र कुमार पुत्र लालाराम निवासी ग्राम दीननगर दमखोड़ा थाना बहेड़ी बरेली बंटी पुत्र सुखलाल निवासी खाते कमाल पुर थाना देवरनिया बरेली बताया है। टुकटुक आरोपितों ने वही सड़क पर छोड़ दिया था। पुलिस टुकटुक की तालाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments