Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआप नेता कर्नल कोठियाल का कार्यक्रम खत्म हुआ तो श्रमिक मांगने लगे...

आप नेता कर्नल कोठियाल का कार्यक्रम खत्म हुआ तो श्रमिक मांगने लगे दिहाड़ी

उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी इस बार पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही है पर चुनावो से पहले पार्टी और विवादों का मानो चोली दामन का साथ हो गया है,विवाद पार्टी को छोड़ने को तैयार नही है पहले प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे पर खूब विवाद मचा तो उसके बाद पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे कंर्नल अजय कोठियाल का उत्तराखंड को तीन हिस्सों में बांटने के बाद मचा बबाल हो, एक के बाद एक विवाद पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं अब एक नया विवाद सुर्खियों में हैं, जो पार्टी पर गम्भीर सवाल खड़ा भी करता है।

आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान में भीड़ बढ़ाने के लिए मजदूरों का सहारा लिया गया और मजदूरों से कहा गया कि उनको 400 रुपये और दोपहर का खाना खिलाया जाएगा लेकिन दिहाड़ी ना मिलने और भोजन न मिलने से मजदूरों का पारा चढ़ गया और उन्होंने कार्यक्रम स्थल के बाहर हंगामा काट दिया।

इन मजदूरों ने बताया कि आम आदमी पार्टी के एक स्थानीय नेता इनको उधमसिंह नगर के लेवर अड्डे से ये बोलकर लाये कि आपको खाना और 400 रुपये दिए जाएंगे और आपको वहां बैठकर नारे लगाने है बाकायदा उनके नाम और नम्बर भी लिए गए लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद नेता उन लोगों को बिना पैसे दिए ही निकल गये बस फिर क्या था जो लोग कुछ देर पहले उनकी जय जय कार के नारे लगा रहे थे थोड़ी देर बाद मुर्दाबाद के नारे लगाने लग गए।ये तो एक हंगामे की तस्वीर है लेकिन दूसरी तस्वीर में पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने ही जमकर बीच कार्यक्रम में हंगामा काट दिया।आप के सीएम का चेहरा बने कर्नल अजय कोठियाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रुद्रपुर पहुंचे थे। जहां आम आदमी पार्टी ने एक सदस्यता अभियान कार्यक्रम रखा था। जिसमें पार्टी से जुड़े पुराने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने पर मंच पर जगह नही मिल पाना आप की नगर महिला कार्यकरणी अध्यक्ष का पारा सातवे आसमान पर चढ़ गया। नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष राजकुमारी यादव का पारा सातवें आसमान पर क्या चढ़ा की पूरे कार्यक्रम में हंगामा खड़ा हो गया। और उसने भरे कार्यक्रम में हंगामा शुरू कर दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments