Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 67

उत्तराखंड में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 67

देहरादून। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में शनिवार को चार नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कुछ मरीजों की संख्या 67 हो गई है। वहीं आज एक और कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुआ है। ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या 46 हो चुकी है।

राज्य में कुल एक्टिव केस 20 हैं और एक मरीज की कोरोना से मौत हो चुकी है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने आज ऊधमसिंह नगर में मिले चार नए मामलों की पुष्टि की है।

बॉर्डर में पकड़े गए थे चारों
ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर और खटीमा में मिले चार पॉजिटिव लोग जिले के बॉर्डर में पकड़े गए थे।

इनमें एक गुजरात, एक पीलीभीत, एक दिल्ली और एक हरियाणा से आया था। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी पुलिस कर रही है।

फिलहाल पुलिस की ओर से एहतियात बरतकर चारों को क्वारंटीन करने की बात कही जा रही है। चारों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा जा रहा है।

आर्थिक गतिविधियों की छूट देने के बाद संक्रमित छह मामले सामने आए
इसमें दो मरीज रुद्रपुर के हैं। खटीमा और किच्छा में एक-एक मरीज में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 67 पहुंच गई है, इसमें 46 मरीज ठीक हो चुके हैं।

चार मई के बाद ऑरेंज और ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियों की छूट देने के बाद प्रदेश में करोना संक्रमित छह मामले सामने आए हैं।

इसमें पांच मामले ऊधमसिंह नगर और एक मामला देहरादून जनपद के एम्स ऋषिकेश में मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments