Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधउधमसिंह नगरः बीच चैक पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, खुद...

उधमसिंह नगरः बीच चैक पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, खुद पुलिस के सामने किया सरेंडर

उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में सोमवार तड़के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना से पूर इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद आरोपी खुद कोतवाली गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, किच्छा में तड़के विकास कॉलोनी निवासी विकास(35) पुत्र रूपकिशोर को आरोपी सूरज पुत्र केदार ने एक चैक पर घेर लिया। बताया जा रहा है कि विकास घर से नौकरी पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सूरज वहां आया और उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश कुमार मलिक, एसएसआई योगेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उस वक्त आरोपी वहां नहीं था। हत्या के बाद आरोपी सूरज खुद ही कोतवाली आया और उसने सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, विकास मूल रूप से बहजोई मुरादाबाद का रहने वाला था। वह उधमसिंह नगर में एक स्कूल में नौकरी करता था। हत्या के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments