Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकब्रिस्तान में युवक ने लगायी फांसी,मचा हड़कंप

कब्रिस्तान में युवक ने लगायी फांसी,मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कम्प मच गया जिस वक्त एक युवक ने कब्रिस्तान में आत्महत्या की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना को तंत्र विद्या के नजरिये से जोड़ते हुए मामले की जांच कर रही है। बता दें कि जनपद के बाजपुर ग्राम जोगीपुरा निवासी अशोक कुमार ग्राम नंदपुर का टोपा में बने कब्रिस्तान में पहुंच गया। जिसके बाद अशोक कुमार ने कब्रिस्तान से चादर लेकर पास में बनी मजार के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही एक व्यक्ति के कब्रिस्तान में आत्महत्या करने की लोगों को सूचना मिली वैसे ही ग्रामीणों की मौके पर भींड जमा हो गयी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली संजय पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। वही ग्रामीणों ने युवक को आत्महत्या करने से पूर्व कब्रिस्तान में पूजा करते हुए भी देखा।

इस दौरान सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

-दीपशिखा अग्रवाल …………….. सीओ, बाजपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments