Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकाशीपुर के पंत इंटर कॉलेज में 8वीं के बच्चे की संदिग्ध परिस्थतियों...

काशीपुर के पंत इंटर कॉलेज में 8वीं के बच्चे की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत, स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप

काशीपुर : ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आठवीं क्लास में पढ़ने वाले 12 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजनों ने स्कूल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि स्कूल प्रशासन बच्चे की मौत को आकस्मिक बता रहा है। फिलहाल स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है।

काशीपुर काली मंदिर निवासी 12 वर्षीय मोक्ष गुप्ता  पुत्र सुबोध कुमार गुप्ता पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आठवीं का क्षात्र था। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

काशीपुर के सभी चौकियों की पुलिस भारी संख्या में स्कूल में मौजूद है। पूरा स्कूल परिसर छावनी बन गया है। मृतक छात्र के पिता सुबोध गुप्ता काशीपुर के एक दुकानदार के यहां काम करते हैं। वह यहां किराए के मकान पर पिछले काफी समय से रह रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि एक शिक्षक द्वारा बच्चे पर होमवर्क ना पूरे करने के बाद उसको मारा गया। हालांकि, बच्चे की मौत का कारण का स्प्ष्ट नहीं हो सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments