Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकाशीपुर में मां ने दो बच्चों सहित खाया जहर, मां-बेटे की मौत,...

काशीपुर में मां ने दो बच्चों सहित खाया जहर, मां-बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर

काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) : कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने से महिला व उसके दो साल के पुत्र की मौत हो गई। जबकि, एक चार साल की पुत्री का चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

महिला द्वारा जहर खाने के पीछे का कारण नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

डेढ़ साल से पति को छोड़ा
ग्राम गंगापुर थाना कूंडा क्षेत्र में हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ग्राम गंगापुर में कुसुमलता अपनी तीन संतानों दीपिका 4 साल, लव 2 साल तथा एक माह के पुत्र जतिन काे लेकर पिछले डेढ़ साल से राजा के साथ रह रही थी।

छह साल पहले हुआ विवाह

कचनाल गाजी निवासी कुसुमलता (24) पुत्री चिन्ना सिंह का विवाह लगभग छह साल पहले दढियाल निवासी रामकिशोर से हुआ था।

बताया जाता है कि कुसुमलता का ग्राम गंगापुर में किसी रिश्तेदारी में आना जाना था। जहां उसकी मुलाकात राजा से हुई। पिछले डेढ़ साल से कुसुमलता राजा के साथ ही रहने लगी।

पति से था विवाद
कुसुमलता का अपने पति रामकिशोर से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गांव में दोनों के बीच सुलह कराने के लिए पंचायत भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुसुमलता अपने दो बच्चों को लेकर राजा के साथ रहने लगी थी। बुधवार को कुसुमलता द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों की जांच करने में पुलिस जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments