Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकिच्छा सीट पर भी भाजपा में बगावत, अजय तिवारी निर्दलीय करेंगे नामांकन

किच्छा सीट पर भी भाजपा में बगावत, अजय तिवारी निर्दलीय करेंगे नामांकन

रुद्रपुर : भाजपा में बगावत का दौर नामांकन के अंतिम दिन तक जारी है। किच्छा से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता अजय तिवारी ने निर्दल से चुनाव लड़ने का एलान किया है। आज नामांकन पत्र भी जमा करेंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय आज सुबह अजय तिवारी को मनाने के लिए उनके आवास ओमेक्स कालोनी पहुंचे तो इससे पहले ही तिवारी कहीं चले गए थे। कुछ समय तक मंत्री ने इंतजार किए। जब तिवारी नहीं आये तो मंत्री बैरंग लौट गए। तिवारी चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े हैं। बता दें कि किच्छा से पार्टी ने विधायक राजेश शुक्ला को ही अपना प्रत्याशी बनाया है।

लालकुआं में भी बगावत, पवन लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

लालकुआं में भी भाजपा में बगावत हो गई है। टिकट न मिलने से खफा लालकुआं के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने समर्थकों की महापंचायत के बीच निर्दलीय चुनाव लडऩे का एलान किया है। भारतीय जनता पार्टी ने लालकुआं विधानसभा सीट से मोहन बिष्ट को टिकट दिया है। जिसके बाद टिकट के दावेदार पवन चौहान बगावती हो गए हैं। समर्थकों की आयोजित महापंचायत में पवन चौहान ने वर्ष 2012 से आज तक की गई भाजपा की सेवा का जिक्र करते हुए फफक फफक कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि वह दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके है। समर्थकों से सलाह लेने के बाद उन्होंने पंचायत में भाजपा से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान किया।

टिकट बंटवारा भाजपा की ताबूत में आखिरी कील

पवन ने कहा कि टिकट बंटवारा भाजपा की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उन्होने कहा कि पैनल में नाम जाने के बावजूद एक सप्ताह पूर्व भाजपा में शामिल हुए व्यक्ति को टिकट देकर भाजपा ने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। कहा कि वह लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर कर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को धूल चटाएंगे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर उन्हें हमेशा नीचा दिखाने एवं राजनीति में पीछे धकेलने का भी आरोप लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments