Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकिसान आंदोलन पर सियासत तेज,पंजाब आप सांसद भगवत मान की न्याय किसान...

किसान आंदोलन पर सियासत तेज,पंजाब आप सांसद भगवत मान की न्याय किसान यात्रा

उत्तराखंड में लगातार आम आदमी पार्टी के बड़े दिग्गज नेताओं का दौरा जारी है दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद अब उत्तराखंड की सर जमी पर पंजाब के सांसद भगवंत मान आए हैं जिन्होंने कृषि कानून के विरोध में किसानों के साथ न्याय किसान यात्रा का आयोजन किया जिसमें जसपुर विधानसभा से लेकर काशीपुर किच्छा खटीमा सितारगंज विधानसभाओं में किसान न्याय यात्रा निकालेंगे । उत्तराखंड के उधम सिहं नगर में हाल ही में किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष सभी ने देखा अब उत्तराखंड में इस पर राजनीति भी चरम पर है।आज आम आदमी पार्टी के पंजाब सांसद भगवत मान उत्तराखंड के दौरे पर आये और उन्होंने उधमसिंह नगर के जसपुर में किसान यात्रा निकाली।
आपको बता दें जसपुर में आम आदमी पार्टी ने न्याय किसान यात्रा निकाली जिसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पंजाब के आप सांसद प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जसपुर से शुरू किया गया वहीँ पंजाब के आप सांसद भगवंत मान ने बताया कि किसान पिछले एक महीने से कृषि बिल का विरोध कर रहे है ओर उसी के चलते आज न्याय किसान यात्रा जसपुर से शुरू कर खटीमा तक निकाली जाएगी वही उन्होंने कहा कि मोदी जी को देश के अन्नदाता के बारे में कुछ सोचना चाहिए वंही किसान न्याय यात्रा में भारी पुलिस बल मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments