Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरखटीमा में दो दिन का पूर्ण लॉकडाउन

खटीमा में दो दिन का पूर्ण लॉकडाउन

ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा ब्लॉक में कोविड-19 के बढ़ते केसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिन (आठ और नौ अगस्त) तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है।

खटीमा को छोड़कर जिले के अन्य हिस्से लॉकडाउन से मुक्त रहेंगे। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि खटीमा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए एसडीएम ने दो दिन के लॉकडाउन की संस्तुति की थी।

स्थानीय लोगों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी एहतियातन इस बाबत अनुरोध किया था। इसके चलते खटीमा तहसील क्षेत्र में आठ अगस्त शनिवार और नौ अगस्त रविवार को पूरी तरीके से लॉकडाउन रहेगा। जिले के अन्य तहसील क्षेत्रों में लॉकडाउन नहीं रहेगा। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments