Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजन आशीर्वाद यात्रा कर दौरान पुलिस ओर किसानों की झड़प

जन आशीर्वाद यात्रा कर दौरान पुलिस ओर किसानों की झड़प

विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही जा रहें हैं वैसे ही वैसे राजनीतिक पार्टियों ने अपना दम लगाना शुरू कर दिया है। जहां भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम शुरू कर दिया है। जन आशीर्वाद यात्रा जैसे ही उधम सिंह नगर पहुंची तब उन्हें किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है। कल जसपुर से लेकर रुद्रपुर तक किसानों ले विरोध का सामना करना पड़ा है। पुलिस ने रुद्रपुर में विरोध कर रहे किसानों की ग्रिफ्तारी कर रैली को आगे रवाना किया है।

आपको बता दें कि कल देर शाम भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जसपुर पहुँचे जंहा कुमाऊँ के प्रवेश द्वार जसपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया इस दौरान शहर में जगह जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया  जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री जी का काफिला जसपुर के दुल्हन पैलेस पहुँचा मगर दूसरी तरफ खड़े किसानों ने केंद्रीय मंत्री का जमकर विरोध किया किसानों का प्रदर्शन रोकने में पुलिस ओर किसानों के बीच तीखी नोकझोक भी हुई  तो वंही पुलिस प्रसाशन पूरी तरह मुस्तेद नजर आया

आपको बता दें कि पुलिस अधिकारियों और किसानों के बीच जमकर झड़प हुई है। आशीर्वाद यात्रा का विरोध करने जा रहे किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है । तीन काले कानूनों को वापस लेने की मांग पर विरोध कर रहे किसानों के द्वारा लगातार केंद्र व राज्य सरकार का विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते आज रुद्रपुर दौरे पर पहुंचे केन्दीय मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने काशीपुर रोड पाम ग्रीन कॉलोनी और एलाइंस कॉलोनी के पास रोक लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर झड़प हुई बमुश्किल पुलिस ने किसानों पर काबू पाते हुए उन्हें अपने वाहन में डालकर नजर बंद कर दिया।

– अजय भट्ट ( केंद्रीय राज्यमंत्री )

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार उधम सिंह नगर पहुँचे। अजय भट्ट पहुचकर जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत जन सभा को संबोधित किया ओर जनता का आशीर्वाद लिया वही केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट बोले हम जनता की सेवा करने के लिए आये है जनता ने ही मुझे सांसद बनाया है ओर अपना आशीर्वाद दिया जिसकी वजह से मोदी सकरकार आई और मोदी सरकार भी देश को आगे लेकर जाने का काम किया पिछले 7 सालों में देश की काया कल्प हो गई है मंत्री जी बोले विश्व मे हमारा नाम सर्वश्रेष्ठ  देशों में गिना जाता है आपके आशीर्वाद से ही मैं सांसद बना और मोदी जी की टीम ने शामिल हुआ इसलिए आज मै आशीर्वाद लेने आया हूँ ताकि मैं जानता कि सेवा और विकास कर सकू ओर  चार घण्टे देरी से आने के बाद भी जितना उत्साह जसपुर की जनता में दिखाई दिया इससे साफ पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ लोगो को बहुत स्नेह है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments