Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरजसपुर में आज दोपहर दो बजे से लॉकडाउन

जसपुर में आज दोपहर दो बजे से लॉकडाउन

ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार को जसपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 46 कोरोना संक्र्तमित मिले। इनमें 45 अकेले नई बस्ती गांव के निवासी हैं। खेड़ा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक जसपुर नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला लिया है।
एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि एएसपी राजेश भट्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अविनाश खन्ना, सीएमएस डॉ.एच के शर्मा, सीओ मनोज ठाकुर,कोतवाल नंदा बल्लभ भट्ट के साथ बैठक कर यह फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार रविवार को पूर्व में जारी किए शासनादेश से लॉकडाउन रहेगा। सभी विभागों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं। जसपुर विकासखंड के नई बस्ती गांव में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

गदरपुर थाने में दो दरोगा सहित चार और संक्रमित
गदरपुर थाने में एक दरोगा और कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को भी दो दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद सभी को आइसोलेट करने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

बुधवार को थाना परिसर में रहने वाले पुलिस स्टाफ और उनके परिवार के 54 लोगों के टेस्ट सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव सरना की देखरेख में किए थे। डॉ. सरना ने बताया कि 54 लोगों में से चार लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनमें दो एसआई, एक कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की पत्नी शामिल है। इधर, थाने को सील करने के बाद अब महतोष पुलिस चैकी को सैनिटाइज कर सभी कार्य यहां से संचालित किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments