Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजसपुर में लापता युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अर्धनग्न अवस्था में...

जसपुर में लापता युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अर्धनग्न अवस्था में खेत में पड़ा मिला शव

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के जसपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक रविवार शाम से गायब था। सोमवार को युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में खेत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक कारपेंटर का काम करता था।

वह दिल्ली और नैनीताल में भी काम कर चुका है। युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल जसपुर पीएस दानू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हत्या खेत पर की गई थी और शव मृतक के घर पर मिला है। हत्या किसने की और क्यों की अभी इस संबंध में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। हत्या की वजह और हत्यारोपी की तलाश में टीम जुटी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments