Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधटोल मांगने पर कार सवार चार युवकों ने तलवार से किया हमला,...

टोल मांगने पर कार सवार चार युवकों ने तलवार से किया हमला, दो टोलकर्मी घायल

ऊधमसिंहनगर। ऊधमसिंह नगर में किच्छा की तरफ जा रहे कार सवार चार युवक टोल मांगने पर कर्मचारियों से भिड़ गए। तलवार से किए गए हमले में दो टोल कर्मचारी घायल हो गए हैं। वहीं आरोप लगाया गया है कि पुलिस के सुपुर्द करने के बावजूद उन्हें चौकी से छोड़ दिया गया। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह रुद्रपुर से किच्छा की तरफ कार सवार चार युवक जा रहे थे। सुबह करीब 7:45 बजे वह चुटकी देवरिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां कर्मचारी ने चालक से टोल देने को कहा।

आरोप है कि चारों युवकों ने खुद को धार्मिक यात्रा में बताते हुए टोल देने से मना कर दिया। कहा कि पूरे भारत में उनका कहीं भी टोल नहीं लगता है। ऐसे में कर्मचारी ने टोल से छूट पाने वाले लोगों में उन्हें शामिल होना न बताकर धनराशि देने को कहा। आरोप है कि चारों युवकों ने उनके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। टोल कर्मियों ने उन्हें मैनेजर के कार्यालय में जाकर बात करने को कहा, इस पर भी वह नहीं माने।

आरोप है कि इस दौरान कार सवार ने 11 नम्बर लेन के टोल कर्मचारी के ऊपर तलवार से हमला कर दिया। कर्मचारी अजय कुमार ने बताया कि वह छूट देने से मना कर रहा था और उसने कहा कि यदि वह छूट की श्रेणी में आते हैं तो सीनियर से बात कर सकते हैं।

ऐसे में उन्होंने बदतमीजी और गाली देते हुए खुद ही टोल का गेट खोलने का प्रयास किया। मना करने पर उन्होंने तलवार से हमला कर दिया। वहीं सहकर्मी को बचाने आए दूसरे कर्मचारी अरुण कुमार पर भी तलवार से हमला किया गया।

घायल अरुण ने बताया कि वह ड्यूटी पर जैसे ही पहुंचे तो उनके सहकर्मी के साथ मारपीट हो रही थी। ऐसे में वह बचाने गए तो तलवार से उनके गले पर प्रहार किया गया, जिसे उन्होंने हाथ से रोकने का प्रयास किया तो उनका हाथ कट गया।

पूरी घटना टोल नाके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो कि विभिन्न सोशल मीडिया समूहों में वायरल हो रही है। मामला वायरल होने के बाद अब पुलिस भी एक्शन के मूड में दिख रही है। किच्छा कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चारों युवक अमृतसर से चलकर नानकमत्ता जा रहे थे। घायलों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। घायलों के मेडिकल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments