Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधट्रैक्टर ट्राली ने बच्ची के साथ जा रहे दंपति को मारी टक्कर,...

ट्रैक्टर ट्राली ने बच्ची के साथ जा रहे दंपति को मारी टक्कर, तीन क मौत

सांकेतिक चित्र
खटीमा। बच्ची के साथ अपने गांव जा रहे दंपति की बाइक को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री और ट्रैक्टर ट्राली में बैठे किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मृतक की पत्नी और ट्रैक्टर मालिक की पत्नी व बेटी समेत चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। रविवार शाम करीब 7ः30 बजे बाइक (यूके 06एएम-5288) सवार हरेंद्र सिंह (28) पत्नी अर्चना (23) और एक साल मासूम अवनी संग ऐंचता गांव से जयनगर दिनेशपुर अपने घर जा रहे थे। वहीं खटीमा के मुड़ैली गांव से चीकाघाट मेला देखने आए लोग ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे।

ट्रैक्टर ट्राली का अगला पहिया निकल गया
नानकमत्ता के दहला चैराहा के पास ट्रैक्टर ट्राली का अगला पहिया निकल गया और वह बाइक से जा टकराई। इससे हरेंद्र व मासूम की मौत हो गई, जबकिअर्चना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे खटीमा के प्रयास अस्पताल से देर रात भोजीपुरा बरेली रेफर कर दिया गया।

इधर, ट्रैक्टर में मां गुड्डी देवी संग मेला देखने आए मुड़ैली के अनुराग उर्फ तुषार (14) की भी मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर ट्राली मालिक प्रेम सिंह की पत्नी जोगना देवी (52), बेटी अंजलि (21) और गांव की ही बबीता देवी घायल हो गईं। तीनों को खटीमा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल संजय पाठक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments