Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधतांत्रिक ने ली महिला की जान हत्या का हुआ खुलासा

तांत्रिक ने ली महिला की जान हत्या का हुआ खुलासा

उधम सिंह नगर में एक महिला को एक तांत्रिक का शिकार होना पड़ा। उसकी हत्या एक तांत्रिक ने चंद पैसो के लालच में कर दी। पारिवारिक क्लेश से उभरने के लिए तांत्रिक का सहारा लेना इतना भारी पड़ गया की महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। एक तांत्रिक ने पेसो के लालच में महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

वीओ – बता दें कि बीते कुछ दिन पूर्व कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला के समीप संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस को एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करते हुए जोगिंदर सिंह को पूछताछ के लिए कब्जे में लिया। पुलिस की पूछताछ में जोगिंदर सिंह ने बताया कि अलका जोहरी द्वारा पारिवारिक क्लेश को खत्म करने के लिए उससे तंत्र मंत्र कराने का कार्य कराया जाता था। एएसपी राजेश भट्ट ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में जोगिंदर सिंह ने अलका जो होरी से जेवर व नकदी लेकर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments