Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधतेज रफ्तार कार ने 12 साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार कार ने 12 साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत

उधमसिंह नगर जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां दिनेशपुर में अनियंत्रित कार ने 12 साल के बच्चे को कुचल दिया जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा दिनेशपुर जाफरपुर मार्ग पर स्थित गांव शिवपुर में हुआ। गोच के रामेश्वर प्रसाद वर्मा का 12 साल के बेटा विपिन शुक्रवार की शाम को अन्य बच्चों के साथ गांव से सटी मुख्य सड़क किनारे खेल रहा था। इस बीच दिनेशपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने विपिन को टक्कर मार दी पहिए के नीचे आकर विपिन कुचल गया।हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। आनन-फानन में घायल को ग्रामीण निजी वाहन से रुद्रपुर ले जा रहे थे, लेकिन बच्चे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार कार चालक और कार की तलाश में जुट गई है।थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था और इकलौता भाई था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments