Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधतेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार जीजा-साले को कुचला, मौके पर ही...

तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार जीजा-साले को कुचला, मौके पर ही मौत

सोमवार को काशीपुर बाइपास रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार जीजा और साले को कुचल डाला। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों जीजा साले की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलने के बाद मृतक जीजा और साले के घर में कोहराम मचा हुआ है। दूसरी ओर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्राला चला रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन सीज कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जालिम नगला, थाना भोजीपुरा बरेली निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र पुत्र रमेश चंद्र की सोमवार को उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक भूरारानी में नई ज्वाइनिंग थी। इसके लिए वह अपने जीजा ग्राम गुलरिया, थाना मिलक, रामपुर निवासी 30 वर्षीय एवन पुत्र रामदत्त के साथ बाइक से रुद्रपुर आ रहा था। इसी बीच गावा चौक काशीपुर बाइपास रोड पर ट्राला संख्या यूपी 25 सीटी 6302 ने उनकी बाइक यूपी 22 एक्स 3137 को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों जीजा साले ट्राले की चपेट में आ गए और बुरी तरह से कुचलकर उनकी मौत हो गई। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। भागने का प्रयास कर रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल बिजेंद्र शाह, आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही ट्राला सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। जीजा, साले की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि ट्राला चालक ग्राम जादवपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली निवासी अब्दुल रउफ पुत्र हमदर अली को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments