Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदहेज के लोभी पति ने पार ही हैवानियत की हदें, पत्नी पर...

दहेज के लोभी पति ने पार ही हैवानियत की हदें, पत्नी पर बनाया गलत काम का दबाव

रुद्रपुर : महिला ने पति पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसकी गैर मौजूदगी में पति युवती लेकर दिल्ली चला गया, जहां से उसे धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपित पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बिंदुखेड़ा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में रामपुर निवासी व्यक्ति से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराली दहेज की मांग पर उसका उत्पीड़न करने लगे। इस बीच उनके तीन बच्चे भी हुए।

बावजूद इसके पति और ससुराल वालों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। पति ने उसे खर्च देना बंद कर दिया और उस पर देह व्यापार कर रुपये कमाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पिटाई की गई।

बकौल पीड़िता 15 जुलाई, 2022 को उसके चाचा का देहांत होने पर वह अपने मायके बिंदुखेड़ा आ गई। उसकी गैर मौजूदगी में पति गदरपुर निवासी युवती को लेकर दिल्ली चला गया और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments