Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में किसान नेता राकेश टिकैत के आगमन की तैयारियां

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में किसान नेता राकेश टिकैत के आगमन की तैयारियां

सितारगंज : किसान नेता राकेश टिकैत आज नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेकेंगे। इसके बाद दीवान हाल में किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में यूपी से भी किसान पहुंच रहे है। किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह हुंडल ने बताया कि 15 अगस्त को किच्छा मंडी में किसान नेता राकेश टिकैत झंडारोहण करेंगे। इससे पूर्व टिकैत रुद्रपुर डिबडिबा फार्म में किसान सम्मेलन में पहुंच रहे हैं। काफिले के साथ टिकैत सितारगंज में कुछ देर समय देंगे।

इससे पहले आज किसान नेता नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकेंगे। किसानों की सभा में कृषि कानून, भाजपा का विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान यूनियन राजनैतिक रुप से किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेगी। लेकिन किसान हित का विरोध करने वाली भाजपा का पुरजोर विरोध किया जायेगा। किसान नेता के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments