Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनानकमत्ता हत्याकांड की नौ अहम बातें, जानिए कब क्‍या-क्‍या हुआ

नानकमत्ता हत्याकांड की नौ अहम बातें, जानिए कब क्‍या-क्‍या हुआ

ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में दुकान के लाकर में रखे 12 लाख रुपये लूटने के उद्देश्य से ही नानकमत्ता में एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर हत्या की गई। पुलिस ने मास्टरमाइंड दोस्त समेत तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लूटे गए 35 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। तीनों को जेल भेजकर फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

  1. 28 दिसंबर को ज्वेलर अंकित रस्तोगी उर्फ अजय, उसकी मां आशा देवी, नानी सन्नो देवी और ममेरे भाई उदित रस्तोगी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 29 दिसंबर को शव मिलने के बाद घटना का पता चला।
  2. मुकदमा दर्ज कर हत्या के पर्दाफाश के लिए एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम हिमांशु वर्मा, सीओ खटीमा भूपेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में 20 टीमों का गठन किया गया। अंकित रस्तोगी के सगे संबंधी व दोस्तों के साथ ही कई संदिग्धों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
  3. साक्ष्यों से कडिय़ां जोड़ते हुए पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपितों को धर दबोचा। उन्होंने ज्वेलर की दुकान में लाकर में रखी 12 लाख रुपये की रकम लूट के उद्देश्य से हत्या की बात कबूल कर ली।
  4. हत्याकांड को अंजाम देने वालों में गुरुद्वारा रोड नानकमत्ता निवासी रानू रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी, सुभाष कालोनी रुद्रपुर निवासी विवेक वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा और मुकेश शर्मा उर्फ राहुल रस्तोगी पुत्र तुलसी राम थे।
  5. चौथा साथी सिंह कालोनी खटीमा निवासी सचिन सक्सेना पुत्र राजकुमार सक्सेना फरार है। पकड़े गए आरोपितों के पास से आलाकत्ल, वैगनआर कार और लूटे गए 35 हजार रुपये बरामद हुए।
  6. ज्वेलर अंकित रस्तोगी पहले कबाड़ की दुकान चलाने का काम करता था। करीब एक माह अंकित ने 30-40 लाख रुपये की लागत से ज्वेलरी शाप खोली थी। इस वारदात का मास्टरमाइंड रानू रस्तोगी अंकित का मित्र था। उसका घर पर आना-जाना भी था।
  7. रानू रस्तोगी की मुलाकात सचिन सक्सेना से हुई जो कि शातिर किस्म का गैंगस्टर है। दोनों ने अपने दो अन्य साथी विवेक वर्मा, मुकेश वर्मा के साथ मिलकर षडय़ंत्र रचा।
  8. हत्‍यारोपितों ने 28 दिसंबर को अंकित रस्तोगी व उदित रस्तोगी को बहाने से घर से बाहर बुलाया। वहां से देवहा नदी के किनारे ले जाकर डंडे व राड से वार करते हुए घायल कर दिया। सर्जिकल ब्लेड से दोनों का गला रेतकर हत्या कर दी।
  9. बाद में सभी अंकित के घर पहुंचे। वहां अंकित की मां आशा देवी और नानी सन्नो देवी की भी हंसिए से गला रेतकर हत्या कर दी। यहां से दुकान में पहुंचे और लाकर तोडऩे की कोशिश की। कामयाब न होने पर वे करीब 40 हजार रुपये ले गये।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments