Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल के शेरवुड स्कूल के छह छात्र हुए हादसे का शिकार, दिल्ली...

नैनीताल के शेरवुड स्कूल के छह छात्र हुए हादसे का शिकार, दिल्ली के हैं सभी घायल

बाजपुर। उत्तराखंड के बाजपुर में एक सड़क हादसे में नैनीताल के शेरवुड स्कूल के छह छात्र घायल हाे गए हैं। सभी छात्र दिल्ली निवासी हैं।

छह छात्र गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुताबिक ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में हुए सड़क हादसे में नैनीताल शेरवुड स्कूल के छह छात्र गंभीर रूप से घायल हाे गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

काशीपुर के सोहता अस्पताल में भर्ती हैं घायल
सभी छात्र दिल्ली के निवासी हैं। बताया कि छात्र नैनीताल से अपने घर दिल्ली जा रहे थे। वहीं जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान वहां से एसपी चंपावत गुजर रहे थे। एसपी देवेंद्र पिंचा ने खुद घायलों को बाजपुर के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से घायलों को काशीपुर के सोहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments