Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, दूसरा निकाह...

पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, दूसरा निकाह करने को करता था प्रताड़ित

ऊधमसिंहनगर । ऊधमसिंहनगर जिले के पुलभट्टा थाना अंतर्गत वार्ड 20 निवासी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। स्वजनों ने दामाद पर गला घोंट कर मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुच शव कब्जे में ले लिया।

पुलभट्टा थाना अंतर्गत वार्ड 20 , निकट सीरिया मस्जिद किच्छा निवासी 22 वर्षीय सना बेगम पत्नी मो. सलीम की मध्य रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर मूल रूप से मिर्जापुर थाना बहेड़ी जिला बरेली व हाल निवासी वार्ड 18 चार बीघा पुलभट्टा निवासी मृतका के पिता अब्दुल समी उसकी मां हाशमीन बेगम पुत्री के ससुराल पहुंच गए।

मंगलवार सुबह अब्दुल समी ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर एसआई कीर्ति भट्ट, एसआई बसंत पंत मौके पर पहुच गए। शादी को छह माह का समय होने के कारण तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता अब्दुल समी ने बताया कि पांच माह पूर्व जुलाई में उन्होंने मुस्लिम रीति रिवाज से अपनी पुत्री सना का विवाह वार्ड 20 ,पुलभट्टा निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र अहमद हुसैन के साथ किया था तथा शादी के बाद से दामाद मो. सलीम लगातार दूसरा निकाह करने को लेकर सना को प्रताड़ित कर रहा था।

मृतका के पिता ने बताया रात करीब 10 बजे उसकी सना के साथ बात भी हुई थी, और वह पूरी तरह से स्वस्थ थी। रात करीब 11 बजे दामाद ने फोन कर सना की तबीयत खराब होने की बात बता कहा वह उसे मजार पर लेकर जा रहे हैं। जब उन्होंने अपने भाई को मजार पर भेजा तो मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। इसी बीच दामाद सलीम ने दोबारा फोन कर बताया कि सना की मौत हो गई है, जिसके बाद सभी लोग सना के ससुराल पहुंचे। जहां उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments