Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपहले रेपिस्ट से बचाया और फिर खुद किया महिला का रेप, दो...

पहले रेपिस्ट से बचाया और फिर खुद किया महिला का रेप, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर इलाके में दो लोगों ने एक 35 साल की महिला को पहले रेपिस्ट से बचाया और फिर खुद उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है जिसमें पीड़ता ने बताया कि पहली घटना 30 मई को हुई थी जब उसकी कॉलोनी में मिला एक व्यक्ति जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे ही महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो कॉलोनी में रहने वाले दो लोग उसे बचाने के लिए घर में आए।

जसपुर थाना प्रभारी जेएस देवपा ने कहा उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आदमी की पिटाई की और उसे इस वादे के साथ जाने दिया कि वह आगे फिर कभी ऐसा नहीं करेगा।

देवपा ने बताया कि पीड़िता ने कहा है कि 2 जून को वे दो लोग, जिन्होंने पहले उसे बचाया था, उसके घर में घुस गए और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने घटना का रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो को लीक करने की धमकी देकर उसे परेशान करना जारी रखा।

तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452 (घर में प्रवेश) और 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा, “हमने आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

पुलिस ने कहा कि महिला का पति विदेश में काम करता है और वह अपने दो बच्चों के साथ जसपुर में रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments