Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे पंतनगर, नैनीताल के लिए होंगे रवाना

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे पंतनगर, नैनीताल के लिए होंगे रवाना

पंतनगर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार दोपहर लगभग 1:40 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पूर्व राष्ट्रपति पंतनगर विश्वविद्यालय स्थित तराई भवन (कुलपति आवास) के लिए रवाना हुए, जहां उनके लंच का कार्यक्रम निर्धारित है। भोजनावकाश के बाद वे सड़क मार्ग से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। एयरपोर्ट से लेकर नैनीताल तक पूरे रूट पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments