Tuesday, March 10, 2026
Homeऊधमसिंहनगरबसपा कार्यकर्ताओं ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया मायावती का...

बसपा कार्यकर्ताओं ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया मायावती का जन्मदिन

उद्धम सिंह नगर। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जिले में मनाया जा रहा है। रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क की स्थित परिसर में कार्यकर्ता एकत्र होकर जन्मदिन पर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि जन्‍मदिन सादगी से मनाया जाएगा। इस दिन पार्टी करने के बजाय लोगों को कैसे लाभ पहुंचे इसका ध्‍यान रखा जाएगा। फ‍िजूलखर्ची की जगह लोगों से गरीब व जरूरतमंदों की मदद पर ध्‍यान देने को कहा।

जिले में मायावती का जन्मदिन जिले में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता कंबल व  मिष्ठान वितरण आदि का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार पूर्वाहन 11 बजे से अंबेडकर पार्क में सभा का आयोजन किया गया , जिसमें प्रदेश प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि बहन मायावती के जन्मदिन के अवसर पर गरीबों और मजदूरों को साथ लेकर आगे बढ़ा जा रहा है।

पार्टी के नेता महेंद्र ने कहा कि मायावती का 65 वां जन्मदिन है। इसी के साथ भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों का विरोध करने का भी समय है। जिसमें आने वाले चुनाव में बसपा को लोग वोट करें। मायावती के जन्मदिन के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष पहुंचे हुए हैं। इसी के साथ बसपा तीसरे विकल्प के रूप में उत्तराखंड में खुद को पेश कर रही है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि लोग भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से तंग आ गए हैं। ऐसे में अब बसपा ही उनके लिए विकल्प है। जिसके जरिए जिले में विकास के कार्य किए जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments