Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरबारिश के बाद जगह-जगह जलभराव...घरों, दुकानों और गलियों में भरा पानी; SDRF...

बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव…घरों, दुकानों और गलियों में भरा पानी; SDRF ने लोगों को किया रेस्क्यू

Waterlogging on roads due to continuous rain in Rudrapur

रुद्रपुर में 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से कल्याणी नदी उफान पर है। मुखर्जीनगर और जगतपुरा के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, सड़क पर पानी भरे होने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रुद्रपुर में लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है। साथ ही जगह-जगह गलियों में कमर-कमर तक पानी भर गया है। जिसके बाद एसडीआरएफ की ओर से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

वहीं, भारी बारिश के चलते जगतपुरा वार्ड नंबर चार, शक्ति विहार, आजाद नगर एवं तीन पानी डेम में जलभराव हो गया है। ज्यादा जलभराव होने से और सुरक्षा के दृष्टिगत जगतपुरा से 250 लोगों को बालिका विघा मंदिर जगतपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आवास विकास एवं भंडारी कांवेन्ट स्कूल, जगतपुरा में ठहराया गया है।

आजादनगर क्षेत्र में जलभराव से प्रभावित 40 परिवार के लोगों को एसडीआरएफ जिला प्रशासन एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सुरक्षित स्थान में रखा गया है। चंपावत में भी 12 घंटे से बारिश जारी है। बारिश के कारण टनकपुर एनएच पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। एनएच बंद होने से सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्वाला समेत कई स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आया है। एनएच मलबा हटाने के कार्य में लगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments