Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधममेरे बाई ने नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पिता...

ममेरे बाई ने नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

रुद्रपुर। रुद्रपुर में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। मौके पर नाबालिग के भाई ने पहुंचकर शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है आरोपित नाबालिग का मामेरा भाई है। पीड़ित के पिता ने तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी नौ वर्षीय बेटी मंगलवार को टीवी का रिसीवर लेने घर के बगल में अपनी बुआ के घर गई थी। लेकिन वो घर पर मौजूद नहीं थीं। घर पर उनका बेटा मौजूद था। आरोप है कि उसने बच्ची को घर में बंद करके जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। कुछ देर के बाद पीड़िता के बड़े भाई ने मौके पर पहुंचकर देख अवाक रह गया। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़ित के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments