Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधयुवक ने रिटायर एएसआई पिता की बंदूक से खुद को गोली मार...

युवक ने रिटायर एएसआई पिता की बंदूक से खुद को गोली मार की आत्महत्या

प्रतीकात्मक तस्वीररूद्रपुर। एक युवक ने अपने रिटायर एएसआई पिता की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रभात उम्र (29) पुत्र दीवान निवासी भगवानपुर तनाव में बताया जा रहा है। मृतक के पिता सीआईएसएफ से रिटायर हैं। सोमवार रात हुई घटना से परिजन भी सकते में हैं।

मृतक बेरोजगार था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार की रात परिजनों के सोने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सने पिता से किसी के द्वारा परेशान करने की बात कही थी। पुलिस शव का पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम करा रही है। मृतक का परिवार मूल रूप से कसार बैंड धौलछीना अल्मोड़ा का रहने वाला है।

चालक लहूलुहान हालत में मृत पाया गया

वहीं गदरपुर रोड में बिदुखेड़ा मोड़ के पास ट्रक में एक चालक लहूलुहान हालत में मृत पाया गया है। उसके सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक संजय उम्र 45 साल सोमवार की सुबह लुधियाना से माल लेकर गदरपुर रोड स्थित फैक्ट्री में लाया था।

कागज पूरे न होने से ट्रक फैक्ट्री में नहीं जा पाया था। आज सुबह फैक्ट्री का गार्ड चालक को बुलाने ट्रक में गया तो संजय लहुलुहान पड़ा था। अंदेशा है कि रात में किसी से झगड़े में हुई मारपीट में उसकी हत्या हुई है। सूचना पर एएसपी देवेंद्र पींचा ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम को पहुंचाया। मृतक जिला भागलपुर बिहार का रहने वाला था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments