Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर के मनोज सरकार का मुकाबला आज प्रमोद भगत से

रुद्रपुर के मनोज सरकार का मुकाबला आज प्रमोद भगत से

रुद्रपुर : टोक्यो ओलंपिक में आज से पैरा खिलाड़ियों के इवेंट शुरू हो रहे हैं। रुद्रपुर के अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार अपना जौहर दिखाएंगे। मनोज अपने ही देश के विश्व नंबर एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी उड़ीसा के प्रमोद भगत से एसएल-3 कैटेगरी में मैच खेलेंगे। प्रमोद भगत अब तक पांच बार पैरा बैडमिंटन में विश्व चैंपियन रह चुके हैं, वहीं मनोज भी किसी से कम नहीं हैं। मनोज तीन बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं। दोनों धुरंधरों के बीच बुधवार को रात 9:20 बजे प्रतियोगिता होगी।

पैरा बैडमिंटन खेल पांच सितंबर तक चलेंगे। मनोज ने बताया कि इससे पूर्व प्रमोद भगत ने उन्हें युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में हराया था। कहा कि थाइलैंड में फाइनल में उनसे हार मिली। मुकाबले को लेकर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और पूरे जी-जान से जीतने की कोशिश करूंगा। हम दोनों के बीच मुकाबला कड़ा होगा। एसएल-3 श्रेणी के लिए दो पूल बनाए गए हैं, जिसमें हर पूल में तीन-तीन खिलाड़ी हैं। मनोज के साथ प्रमोद भगत और यूक्रेन के एलेक्जेंडर हैं। दूसरे पूल में ब्रिटेन के डेनियल, जापान के उकेन और इंडोनेशिया के डस्यूक शामिल हैं।

अपने से बड़ी उम्र के साथ खेलते थे मनोज

मनोज सरकार को पहले अपनी उम्र के बच्चों के साथ बैडमिंटन खेला करते थे। लेकिन उनकी शटल टूटने पर बच्चे उन्हें अपने साथ खेलने नहीं देते थे। जिसके बाद उन्होंने अपने से बड़ी उम्र के खिलाड़ियों के साथ खेलना शुरू किया। लेकिन पांव में कमजोरी के चलते उन्हें साथ वाले उन्हें चिढ़ाते थे। इससे परेशान होकर उन्होंने बैडमिंटन खेलने का विचार छोड़ दिया था। फिर टीवी में बैडमिंटन की वॉल प्रैक्टिस देखने के बाद उन्होंने घर पर ही अभ्यास शुरू किया था। अभी तक वह 33 देशों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं। जबकि 47 मेडल अर्जित किए हैं। बताया कि वह ओलपिंक में अपने देश के लिए गोल्ड जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments