Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगररुद्रपुर में जेसेबी से खुदाई के बीच जमीन से उठने लगी आग...

रुद्रपुर में जेसेबी से खुदाई के बीच जमीन से उठने लगी आग की भीषण लपटें

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब जेसेबी से खुदाई करते वक्त अचानक जमीन से आग की भीषण लपटें उठने लगीं।


रुद्रपर शहर की हरि मंदिर गली में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब नाला निर्माण के लिए खुदाई कर रही जेसीबी से जमीन के नीचे बिछी गैस पाइप लाइन फट गई।

इसके चलते वहां से आग की लपटें निकलना शुरू हो गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें निकलती देख आसपास के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी।

लोगों में दशहत का माहौल बन गया। इसी बीच जेसीबी की मदद से मिट्टी को खोदे गए गड्ढे में डालकर आग पर काबू पाया गया।

जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। आग बुझने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments