Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में महिला पर सहेली के बेटे महिला पर चाकू से किया...

रुद्रपुर में महिला पर सहेली के बेटे महिला पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

रुद्रपुर : नशे में धुत सहेली के बेटे ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी महिला की हथेली पर चाकू से कई वार कर दिए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित फिलहाल फरार बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने महिला की हत्या करने की नीयत से पत्थर भी उठा लिया था।

ठाकुरनगर, ट्रांजिट कैंप निवासी पार्वती पत्नी मेघनाथ गंगवार ने बताया कि रविवार शाम को उसकी सहेली नीतू उसके घर आई हुई थी। कुछ देर बाद नीतू का बेटा छोटा भी उसके घर आया। इस दौरान उसने बिना किसी बात के ही उससे गालीगलौज करनी शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर नशे में धुत छोटा ने उस पर हमला कर दिया और उसके दोनों हाथ की कलाई पर चाकू से वार किए। जिससे वह घायल हो गई।

इसके बाद उसने उसे जान से मारने के लिए पत्थर उठाया। उसके शाेर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित धमकी देकर फरार हो गया। बाद में आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments