Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में विवाह समारोह के दौरान चाकू घोंपकर रामपुर के युवक की...

रुद्रपुर में विवाह समारोह के दौरान चाकू घोंपकर रामपुर के युवक की हत्या

रुद्रपुर : ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में स्थित आहूजा धर्मशाला में विवाह समारोह में आए रामपुर के युवक की पुरानी रंजिश में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारोपित फरार हो गए। पुलिस और एसओजी की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक रविवार रात रुद्रपुर में मुख्य बाजार स्थित आहूजा धर्मशाला में विवाह था। इसमें 19 साल का संजय पाल पुत्र नंद राम निवासी मिलक रामपुर भी अपने भाई और बहनोई के साथ आया हुआ था। बताया जा रहा है कि रात एक से दो बजे के बीच तीन-चार युवकों से संजय पाल का पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। साथ ही चाकू से उस पर कई वार कर हत्या कर फरार हो गए।

इससे विवाह कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर और एसएसआई सतीश चंद कापड़ी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ अभय सिंह ने बताया कि हत्यारोपितों की पहचान हो गई है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments