Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरुद्रपुरः फोटो स्टूडियो का दरवाजा तोड़कर चोरों उड़ाई नगदी और लाखों का...

रुद्रपुरः फोटो स्टूडियो का दरवाजा तोड़कर चोरों उड़ाई नगदी और लाखों का सामान

रुद्रपुर। हुसैन फोटो स्टूडियो के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। वारदात का पता स्टूडियो स्वामी को तब पता चला जब सुबह उन्होंने शटर उठाया। अंदर सामान बिखरे हुए थे और नकदी समेत सामना गायब थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक खेड़ा निवासी अयूब हुसैन की मोहल्ले में ही हुसैन डिजिटल फोटो स्टूडियो है। रविवार रात वह स्टूडियो बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने स्टूडियो के पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया। सोमवार सुबह जब अयूब ने स्टूडियो का शटर उठाया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। साथ ही पीछे का दरवाजा भी टूटा मिला। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। इस दौरान अयूब ने बताया कि चोर स्टूडियो से 20 हजार की नकदी, 2-3 कैमरे, इन्वर्टर और बैटरी सहित दो लाख का सामान चुरा ले गए हैं। पुलिस के मुताबिक चोरों की तलाश की जा रही है, इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments