Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरसितारगंज में विधायक बहुगुणा और मंडी चेयरमैन कोरोना पॉजिटिव

सितारगंज में विधायक बहुगुणा और मंडी चेयरमैन कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। सितारगंज के क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा और मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। दोनों ने खुद के कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए अपने संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट करने और कोरोना की जांच कराने की अपील की है। विधायक बहुगुणा दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 

विधायक सौरभ बहुगुणा ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि एक अगस्त को सितारगंज से दिल्ली पहुंचने पर उन्हें बुखार हुआ। इसके बाद टेस्ट कराया तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने अनुरोध किया है कि सितारगंज क्षेत्र के जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, वह खुद को आइसोलेट कर अपनी कोरोना जांच करवाएं।

इधर, मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल ने फोन पर बताया कि मंगलवार की रात उन्होंने जिला अस्पताल रुद्रपुर में टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। इस पर उन्हें रुद्रपुर के कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। मंडी चेयरमैन कटवाल ने भी संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments