Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedमोतीचूर फ्लाईओवर के समीप अज्ञात शव बरामद

मोतीचूर फ्लाईओवर के समीप अज्ञात शव बरामद

ऋषिकेश। ऋषिकेश हरिद्वार मुख्य मार्ग पर रायवाला के मोतीचूर फ्लाईओवर के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि बुधवार की अल सुबह पुलिस को यह सूचना मिली कि मोतीचूर फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना के पश्चात करीब 4:30 बजे मौके से इस व्यक्ति को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसके पास से उसकी पहचान संबंधी कोई प्रपत्र नहीं मिला है। पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments