Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedअखिलेश यादव और जया बच्चन उत्‍तराखंड में सपा के लिए करेंगे प्रचार

अखिलेश यादव और जया बच्चन उत्‍तराखंड में सपा के लिए करेंगे प्रचार

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद जया बच्चन समेत 15 सपा नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें चार राष्ट्रीय व शेष 11 प्रदेश स्तरीय नेता शामिल है। ये सभी उत्तराखंड में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

सपा प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने बताया कि जल्द ही सपा के सभी स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने उतर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी चुनाव क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। इस बार सपा बदली रणनीति के साथ चुनाव में है।

समाजवादी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई सूची में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, सांसद जया बच्चन, व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी व प्रभारी उत्तराखंड राजेंद्र चौधरी को सपा के राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष डा सत्यनारायण सचान, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा बड़थ्वाल, सुरेश परिहार व हुसैन अहमद, प्रमुख महासचिव, सपा उत्तराखंड सोएब अहमद, सपा नेता कुलदीप भुल्लर, ताजेंद्र सिंह विर्क, डा राकेश पाठक, अनिल कुमार, एसके राय व सुभाष पंवार को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments