Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedअभी नहीं पहुंचे पीएम माेदी, कैबिनेट मंत्रियों का जारी है संबोधन

अभी नहीं पहुंचे पीएम माेदी, कैबिनेट मंत्रियों का जारी है संबोधन

हल्द्वानी : हल्‍द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। फिलहाल पीएम अभी पहुंचे नहीं। कैबिनेट मंत्रियों का संबोधन जारी है। पूरा जनसभा स्‍थल लोगों से खचाखच भर गया है। ऐसे में व्‍यवस्‍था संभालने में पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्‍कत झेलनी पड़ रही है। सभास्‍थल भरने के कारण पुलिस ने लोगों को अब वापस लौटाना शुरू कर दिया है।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जैसा उत्साह दिखा है, मोदी जी को लेकर उसने जता दिया कि जनता आनंदित है। उत्तराखंड की जनता जो चाह रही थी उसकी इच्छा के अनुरूप काम हो रहा है। भौगोलिक स्थिति को लेकर हमने उत्तराखंड राज्य की मांग की, तमाम शहादत के बाद अटल जी ने राज्य बनाया। पुष्कर धामी उसी दिशा में काम कर रहे हैं। एक पीएम कहते थे 2 रुपया भेजता हूँ, 15 पैसे पहुंचते हैं। मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाए। एक रुपया भेजते हैं तो किसान के खाते में पूरा रुपया जाता है।

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए मैदान क्या सड़कों पर जनसैलाब उमड़ चुका है। आज ने पांच साल पहले देहरादून जाने में 8 घंटे लगते थे। आज पांच घंटे लगते हैं। ये डबल इंजन की सरकार है। आज गांव के लोगों का जीवन स्तर बदल गया है। ग्रामीण स्वरोजगार कर रहे हैं। ये हर गांव तक सड़क पहुंचने की उपलब्धि है। हम 2023 तक हर घर नल हर घर जल देने जा रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए समूचा उत्तराखंड उमड़ पड़ा है। ये 2022 की चुनाव का शुरुआती आगाज है। पौने पांच साल में ऐतिहासिक काम हुए हैं। महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना शुरू की। गरीब परिवारों के लिए बड़ी उपलब्धि थी। लैंगिक समानता बढ़ी है।

लोगों को संबोधित करते है सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केन्‍द्र और राज्‍य सरकार जनहित में काम कर रही है। देश का हर 5वां सैनिक उत्तराखंड से है। विश्व युद्ध से लेकर गलवन घाटी तक में हमारे सैनिकों ने शहादत दी। 1972 से जारी वन रैंक वन पेंशन की मांग को नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरा किया। पुष्कर धामी सरकार सैनिक के एक स्वजन को नौकरी देने का फैसला दिया। 

प्रधानमंत्री 17,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर कुमाऊं की 29 विधानसभा सीटों के लिए हुंकार भरेंगे। सभास्‍थल एमबी इंटर कॉलेज में पीएम मोदी करीब एक बजे पहुंचेंगे। जबकि समर्थकों का पहुंचना अभी से शुरू हो गया है। एसपीजी, कमांडो और भारी संख्‍या में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments